सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिसंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्री कृष्ण भजन❤️ दिल को लगा के देखो

श्री कृष्ण भजन❤️ दिल को लगा के देखो दिल को लगा कर देखो,  दिल से मना कर देखो  आएगा मुरली वाला,  आएगा कमली वाला,  दिल से बुला कर देखो 1)  चरणों में दिल लगाकर,  कान्हा का ध्यान कर लो,  कान्हा के रूप को तुम,  आंखों में पानी भर लो,  ऐसा मजा मिलेगा - 3 दिल से मना कर देखो,....  2)जो भी शरण में आया,  कान्हा का प्यार पाया, भक्तों ने जब पुकारा,  नंगे पैर ही भागा,  है प्रेम का दीवाना-3 नजरें मिलाकर देखो,, दिल से मना कर देखो,....  3) धन-धान्य का ना भूखा,  ना सम्मान का भूखा,  गिरधर है वंशीधर ये,  बस भाव का यह भूखा  हारे का साथ देता - 3,  साथी बना कर देखो,  4) दिल की इन्हें सुना दे,  अपनी व्यथा बता दे,  दुनिया से कुछ ना कहना कान्हा को सब बता दे,  भक्तों सहारा इनका-3 पाकर तो यार देखो दिल से मना कर देखो,....  दिल को लगा कर देखो,...