सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

(सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की कहानी) तारा बोली रे सांवरिया, कैसे गुजरी

                                          1.अवधपुरी के राजा हरिश्चंद्र, हो गए ऐसे  दानी      एक पल में सब दान है  दीना, धन्य है राजा रानी      ले ली सत्य की परीक्षा, कैसे गुजरी,      तारा बोली रे सांवरिया, कैसे गुजरी,    2.राजा बिक गए रानी बिक गए, बिक गए रोहित कुमार   60 भार का सोना बिक गया ,       काशी की बाजार    तीनों  छोड़ी है नगरिया, कैसे गुजरी     तारा बोली रे सांवरिया, कैसे गुजरी  3.राजा करते 24 घंटे,    मरघट की रखवाली     मेरा(उनका) बेटा कुवर  कन्हैया, मांजे लोटा थाली    पानी भरे तारा रनिया, कैसे गुजरी    तारा बोली रे सांवरिया, कैसे गुजरी  4.पंडित बोला रोहित दास से , फूल तोड़कर लाना    भगवन की  हमें पूजा करना ,जल्दी लौट के आना    रोहित दौड़े फूल बगिया ,कैसी गुजरी     तारा बोली रे सांवरिया, कैसी गुजरी  5.फूल तोड़ने गया है रोहित ,डस लिया काला नाग    चढ़ा जहर है गिरा भूमि पर ,फूटा उसका माथ    खबर पाई तारा रनिया ,कैसे गुजरी    तारा बोली रे सांवरिया ,कैसे गुजरी  6.रानी रोई शोर मचाई , राजा खबर ना पाए    ऐसी रात की अंधेरियां  ,कैसे गुजरी    तारा बोली रे सांव

करवा चौथ व्रत करना है सखियों

करवा चौथ व्रत  Bhajan Watch this video on you tube करवा चौथ व्रत करना है सखियों, 2 जरा ठहर- ठहर       चांद आया है निकल, दर्शन करने दे, करने दे,  1.कुमकुम मेहंदी और महावर,   कजरा, गजरा बाल हो  कानों में झुमका, नाक में नथनी, गले में नौलख हार हो        हाथों में चूड़ियां खनखन खनके, कर  सोलह  सिंगार हो सज गई,  जैसे कोई नई रे दुल्हनिया, जरा ठहर- ठहर,  चांद आया है निकल, दर्शन करने दे, करने दे,  करवा चौथ व्रत करना है सखियों.....  2. चौक पूर् एक पीढ़ा बिछाए, कंचन कलस सजाए हो गणपति गौर की पूजा करके , करवा की पूजा कराएं हो  चावल चंदन बेल की पाती,  धूप दीप नैवेद्य आरती  घंटी की झंकार हो, अमर सुहाग वर दे दो चौथ मैया,  जरा ठहर ठहर, चांद आया है निकल, दर्शन करने दे,  करने दे करवा चौथ व्रत करना सखियों,  जरा ठहर- ठहर, चांद आया है निकल, दर्शन करने दे, करने दे

तर जाओगे राम गुण गाने से, क्या होता है गंगा नहाने से

Shri Ram Bhajan Click here to watch you tube video here तर जाओगे राम गुण गाने से, क्या होता है गंगा नहाने से  तर जाओगे हरि गुण  गाने से, क्या होता है तीर्थ में जाने से  1.राम गुण गाने से गणिका तर  गई, तर गई तोता पढ़ाने से  क्या होता है गंगा नहाने से..  2. राम गुण गाने से शबरी तर गई, तर गई बेर के खिलाने से क्या होता है गंगा नहाने से 3. हरि गुण गाने से द्रोपती तर गई, तर गई गई चीर के बढ़ाने से क्या होता है गंगा नहाने से  4.हरि गुण गाने से मीरा तर गई, तर गई जहर के बहाने से  क्या होता है गंगा नहाने से  5.हरि गुण गाने से गोपिया तर गए, तर गई दही के खिलाने से क्या होता है गंगा नहाने से 6.हरी गुण  गाने से  विदु रानी तर गई, तर गई केला खिलाने से क्या होता है गंगा नहाने से  तर जाओगे राम गुण गाने से, क्या होता है गंगा नहाने से तर जाओगे हरी गुण गाने से, क्या होता है तीर्थ में जाने से

आया बुढ़ापा जब जानी, राम दगा दे गई जवानी

Click here to watch this video on you tube आया बुढ़ापा जब जानी, राम दगा दे गई जवानी  आया बुढ़ापा जग जानी, राम दगा दे गई जवानी  1.पहला बुढ़ापा राम बालों में आया, बालों में आया राम  बालों में आया, डाई ने करी मेहरबानी   राम दगा दे गई जवानी, आया बुढ़ापा जब जानी  राम दगा दे गई जवानी  2. दूजा बुढ़ापा राम आंखों में आया , आंखों में आया राम आंखों में आया , चश्मा ने करी मेहरबानी राम  दगा दे गई जवानी, आ या बुढ़ापा जब जानी राम दगा दे गई जवानी  3. तीजा बुढ़ापा राम दांतो में आया ,दांतो में आया राम   दांतो में आया मींस मींस, रोटी चबानी( मींज मींज)   राम दगा दे गई जवानी, आया बुढ़ापा जब जानी   राम दगा दे गई जवानी  4.चौथा बुढ़ापा राम कममर  में आया, कममर में आया  राम कममर में आया, लठिया ने करी मेहरबानी  राम दगा दे गई जवानी, आया बुढ़ापा जब जानी  राम दगा दे गई जवानी  5. पांचवा बुढ़ापा , हाथ पैरों में आया,  पैरों में आया हाथ पैरों में आया,  खटिया ने करी मेहरबानी, राम दगा दे गई जवानी  आया बुढ़ापा जब जानी राम दगा दे गई जवानी

मैं गोरी तुम काले कन्हैया, मैं गोरी तुम काले

Shri Krishna Bhajan Click here to watch this vidoe on you tube मैं गोरी तुम काले कन्हैया, मैं गोरी तुम काले 1. अरे छोटी छोटी आंख तुम्हारी, हमारे नैन कजरारे कन्हैया मैं गोरी तुम काले  2.है लंबी लंबी चोटी हमारी ,मोती  गूथे  हैं निराले  कन्हैया  मैं गोरी तुम काले  3. हे टेढ़ी-मेढ़ी चाल तुम्हारी, हम चलते मतवाले  कन्हैया   मैं गोरी तुम काले, मैं गोरी तुम काले कन्हैया मैं गोरी तुम  4.तुम तो पहनो  काली कमरिया, हम साड़ी झिलमिल सितारे ,कन्हैया मैं गोरी तुम काले  5.तुम तो दहिया चोरी से खाओ, हम दही बेचन वाले कन्हैया मैं गोरे तुम काले, मैं गोरी तुम काले, कन्हैया मैं गोरी तुम काले

श्याम माय डियर मस्ताना, बाई गॉड दीवानों का दीवाना ,

SHRI KRISHNA BHAJAN Click here to Watch this bhajan on you tube श्याम माय डियर मस्ताना, बाई गॉड दीवानों का दीवाना , मेरा श्याम दीवानों का दीवाना, मेरा श्याम मस्तानों का मस्ताना,  श्याम माय डियर मस्ताना बाय गॉड  1.दीवानी थी मीरा, लिया विष का प्याला,    तो प्याले में आया, नजर नंद का लाला    पी गई डेंजरस पाइजन का पैमाना  बाई गॉड दीवानों का दीवाना, श्याम माय डियर मस्ताना बाई गॉड दीवानों का दीवाना 2. लिए रूप राशि खड़ा ,बन संवर  के     जिससे लूटना है वो, लूटो जी भर के     अरे वेरी नाइस ब्यूटी का खजाना     बाई गॉड दीवानों का दीवाना, श्याम माय डियर मस्ताना    बाई गॉड दीवानों का दीवाना 3. लगे झूमे झूमने, ऐसा जादू ये कर दे     न जाने क्या मस्ती सी  रग रग में भर दे    अरे स्वीट सॉन्ग, मुरली का तराना     बाय गॉड दीवानों का दीवाना, मेरा श्याम दीवानों का    दीवाना  4.दिलो जान से, प्यार करता है हमदम    मैं भूल हूं मगर याद, रखता है हमदम    अरे गुड फ्रेंड है, ये  हम सब ने जाना    बाय गॉड दीवानों का दीवाना, श्याम माय डियर मस्ताना बाय गॉड दीवानों का द

Ghar ke dhandho m din raat uljhe hue- Kaya Bhajan

watch Bhajan On You tube

आज दूल्हा बने हैं शालिग्राम, जोड़ी का जवाब नहीं,

Tulsi Bhajan Click here to watch video of these lyrics जोड़ी का जवाब नहीं, जोड़ी का जवाब नहीं, आज दूल्हा बने हैं शालिग्राम, जोड़ी का जवाब नहीं, आज दूल्हा बने शालिग्राम, जोड़ी का जवाब नहीं,  1.दुल्हन बन गई तुलसी मैया, दूल्हा बने शालिग्राम, जोड़ी का जवाब नहीं,आज दूल्हा बने हैं शालिग्राम 2. तुलसी मैया गोरी गोरी ,सांवले रंग शालिग्राम,    जोड़ी का जवाब नहीं, , आज दूल्हा बने हैं शालिग्राम 3.तुलसी मैया भोली भाली ,छैल छबीली शालिग्राम ,   जोड़ी का जवाब नहीं, आज दूल्हा बने शालिग्राम 4.तुलसी मैया गहने वाली ,मोर मुकुट शालिग्राम ,  जोड़ी का जवाब नहीं, जोड़ी का जवाब नहीं, आज दूल्हा     बने शालिग्राम जोड़ी का जवाब नहीं 5.तुलसी मैया की लाल चुनरिया, काली कमरिया शालिग्राम जोड़ी का जवाब नहीं ,जोड़ी का जवाब नहीं ,आज दूल्हा बने शालिग्राम जोड़ी का जवाब नहीं 🙏🙏

Ram Bhajan -भज लो राम नाम अर्जेंट

Ram Bhajan भज लो राम नाम अर्जेंट,  भज लो राम नाम अर्जेंट    आना जाना यहां निरंतर,   कोई न परमानेंट,   भज ले राम नाम अर्जेंट,  भज लो राम नाम अर्जेंट 1.ये मेरा है वो मेरा है,  कर रहा है एग्रीमेंट    लेखा सबको देना होगा,  लेडीज हो या जेंट्स  भज ले राम नाम अर्जेंट,  भजलो राम नाम अर्जेंट  2.काम क्रोध मद लोभ मोह के , खुल गए रेस्टोरेंट ,   खा लो पी लो मौज उड़ा लो,  पर करना होगा पेमेंट    भज ले राम नाम अर्जेंट,  भज लो राम नाम अर्जेंट 3. कोट पैंट और  हेट,  लगाकर  बन रहा है पेटेंट     ना जाने कब इस जीवन का,  हो जाए एक्सीडेंट     भज ले राम नाम अर्जेंट,  भज ले राम नाम अर्जेंट,  4.हरिद्वार  चाहे मथुरा काशी ,  घूमो दिल्ली कैंट    मन में नाम प्रभु का रखो,   धोती पहनो या पेंट     भज ले राम नाम अर्जेंट,  भज ले राम नाम अर्जेंट 5. संत समागम सत्संग कर लो,  यह सच्ची गवर्नमेंट     राम कथा और हरि कथा में,  सब रहना प्रजेंट      भज ले राम नाम अर्जेंट,  भज ले राम नाम अर्जेंट,      आना जाना यहां निरंतर,  कोई न परमानेंट      भज ले राम नाम अर्जेंट🙏🙏🙏🙏  शेयर कीजिए

रामा भजन कर लेना ज़ी, भरोसे में कट गई उमरिया

 राम भजन Watch Video on these Lyrics रामा भजन कर लेना ज़ी, भरोसे में कट गई उमरिया 1.हरि ने तुम्हें अच्छा माथा दिया हें, हरि के चरण पड़ लेना ज़ी, भरोसे में कट गई उमरिया  2.हरि ने तुम्हें अच्छे नयन, दिए हे हरि दर्शन कर लेना ज़ी भरोसे में कट गई उमरिया 3 हरि ने तुम्हें अच्छे कान दिए हैं,वेद पुराण सुन लेना जी भरोसे में कट गई उमरिया 4.हरि ने तुम्हें अच्छे हाथ दिये हे, दान पुण्य कर लेना ज़ी भरोसे में कट गई उमरिया 5.हरि ने तुम्हें अच्छे पैर दिए हे,तीर्थ व्रत कर लेना ज़ी   में भरोसे में कट गई उमरिया

तुलसी भजन- आज है तुलसी मैया की शादी, दुल्हन बना देना,

तुलसी भजन watch this bhajan Video here आज है तुलसी मैया की शादी, दुल्हन बना देना,  अरे ओ सखियों जी, जरा उनको सजा देना,  आज है तुलसी मैया की शादी, दुल्हन बना देना 1.हल्दी लगाकर चंदन लगाकर, ढोलक बजा देना,  अरे ओ सखियों जी , जरा ठुमका, लगा देना ,  अरे ओ सखियों जी, जरा ताली बजा देना आज हे तुलसी मैया की शादी, उनको सजा देना,  2.टिकली लगा के ,बिंदिया लगा के ,सिंदूर लगा देना,  अरे वो सखियों जी ,जरा जूड़ा बना देना    अरे ओ सखियों  जी, जरा गजरा लगा देना  आज है तुलसी मैया की शादी .... 3.झुमका पहना के ,हार पहना के, कंगना पहना देना  अरे ओ सखियों जी ,जरा चूड़ी पहना देना ,  अरे ओ सखियों  जी, जरा मेहंदी रचा देना    आज हे तुलसी मैया की शादी .... 4.करधन पहना के ,पायल पहना के, बिछिया पहना देना अरे ओ सखियों जी, जरा माहुर लगा देना,  अरे ओ सखियों जी, नेल पॉलिश लगा देना,  आज है तुलसी मैया की शादी, ... 5.चोली पहना के ,लहंगा पहना के ,चुनरी ओढ़ा देना  अरे ओ सखियों जी  जरा लाली लगा देना,   अरे ओ सखियों जी, जरा कजरा लगा देना,  आज हे तुलसी मैया की शादी, उनको सजा दे
Shri Ram Bhajan Click here to watch video of lyrics कटोरा राम रस का, कटोरा राम रस का, एक दिन हम मंदिर को गए लग गया चस्का,  1.राम नाम की लूट है, लूट सको तो लूट   अंत समय पछताएगा, जब प्राण जाएंगे छूट   कटोरा राम रस का  2.राम राम सब कोई कहे ,दशरथ कहे न कोई,    एक बार दशरथ कहे, कोट यज्ञ  फल होय    कटोरा राम रस का  3.दुख में सुमिरन सब करे, सुख में करे न कोय    जो सुख में सुमिरन करे, तो दुख काहे होय    कटोरा राम रस का  4.कागा सब तन खाइयो ,चुन चुन खाइयो मांस    दो नैना मत खाइयो,     राम मिलन की आस    कटोरा राम रस का कटोरा राम रस का 5. राम राम रटते रहो, जब तक तन में प्राण   कभी तो दीनदयाल के, भनक पड़ेगी कान   कटोरा राम रस का  6.जो मैं ऐसा जानती, प्रीत करे दुख होय    नगर ढिंढोरा पीटती, प्रीत न करियो कोय     कटोरा राम रस का  7.सांच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप    जिसके हृदय सांच हैं, उसके  ह्रदय राम    कटोरा राम रस का  इस प्रकार आप और भी दूसरे अन्य दोहे लगा सकते हैं

TULSI BHAJAN-तुलसी मैया की महिमा भारी

TULSI BHAJAN Click here to watch this bhajan on you tube तुलसी मैया की महिमा भारी, लगी है क्यारी क्यारी  विष्णु जी को चढ़ रही है 1.श्री गणपति की महिमा अपार है, देखो रिद्धि और सिद्धि मैया साथ हैं, वो तो करते हैं मूषक सवारी , जोड़ी है अति प्यारी, विष्णु जी को चढ़ रही हैं, तुलसी मैया की महिमा    2.श्री ब्रह्मा की महिमा अपार है, देखो सरस्वती मैया उनके साथ हैं, वो तो करते हैं हंस की सवारी, जोड़ी है अति प्यारी विष्णु जी को चढ़ रही हैं, तुलसी मैया की महिमा भारी      3.श्री विष्णु की महिमा अपार है ,देखो लक्ष्मी जी मैया उनके साथ हैं ,वो तो करते हैं गरुण की सवारी, जोड़ी है अति प्यारी, विष्णु जी को चढ़ रही हैं, तुलसी मैया की महिमा   भारी 4. श्री शंकर की महिमा अपार है ,देखो गौरा जी मैया उनके साथ हैं, वह तो करते हैं नंदी की सवारी, जोड़ी है अति प्यारी विष्णु जी को चढ़ रही  हैं तुलसी मैया की महिमा भारी लगी है क्यारी क्यारी विष्णु जी को प्रिय हुईं हैं🙏🙏

Nirgun Bhajan- कुछ पाने की खातिर तेरे दर, हम भी झोली फैलाए हुए हैं

कुछ पाने की खातिर तेरे दर, ,हम भी झोली फैलाए हुए हैं कुछ पाने की खातिर तेरे दर, हम भी झोली फैलाए हुए हैं 1, तूने सब कुछ जहां में बनाया , चांद तारे सभी आसमां भी  चलते फिरते ये माटी के पुतले,  तूने कैसे सजाए हुए हैं  कुछ पाने की खातिर तेरे दर , हम भी झोली फैलाए हुए हैं 2  गुनाहगार कितना हो कोई , हिसाब मांगा ना तूने किसी से  तुमने औलाद सबको समझ के,   सब के अवगुण छुपाए हुए हैं  कुछ पाने की खातिर तेरे दर,   हम भी झोली फैलाए हुए हैं 3.जिस पर हो जाए रेहमत तुम्हारी, मौत के मुंह से उसको बचा लो,  तुमने लाखो हजारों के बेड़े, डूबने से बचाए हुए हैं कुछ पाने की खातिर तेरे दर, हम भी झोली फैलाए हुए हैं 

श्री कृष्ण और मीरा बाई का भजन नाची रे नाची रे मीराबाई नाची लोक लाज सब कुछ छोड़ के हो हो

  श्री कृष्ण और मीरा बाई का भजन    नाची रे नाची रे मीराबाई नाची    लोक लाज सब कुछ छोड़ के हो हो     लोक लाज सब कुछ छोड़ के  हो हो  1.राणा जी ने भेजा देखो, विष का प्याला     मीराबाई पी गई बोली , जय गोपाला     राणा जी ने भेजा देखो, विष का प्याला     मीराबाई  पी गई बोली, जय गोपाला     जहर का अमृत, हो गया देखो     भक्ति का रस, पिया घोल के हो हो       नाची नाची रे मीरा बाई नाची...... 2.राणा जी ने भेजा, देखो नाग पिटारा  मेरा जी ने खोली, बन गया फूलों का माला   राणा जी ने भेजा, देखो नाग पिटारा    मीरा जी ने खोली, बन गया फूलों  का माला     नाग का माला, बन गया देखो,     भक्ति का रस , पिया घोल के हो हो       नाची रे नाची रे मीराबाई नाची.... 3. मीरा जी ने ओढ़ी, देखो ज्ञान चुनरिया  गिरिधर गिरधर रटते, हो गई वो बावरिया मीरा जी ने ओढ़ी, देखो ज्ञान चुनरिया गिरधर गिरधर  रटते, हो गई वो बावरिया पैरों में घुंघरू, बांध के नाची घुंघट पट लट सब, खोल के हो हो नाची रे नाची रे मीराबाई नाची ...... 

श्री कृष्ण भजन -बृजभान की लली, बृजभान की लली, कान्हा से नैना मिलाने चली

बृजभान की लली,  बृजभान की   लली कान्हा से नैना मिलाने चली, बृजभान की लली 1.माथे लगा ली बिंदिया, और नाक में पहन ली नथुनिया  होठों में लाली लगाके चली ,लगाके चली , कान्हा से नैना मिला ने चली, बृजभान की लली.... 2.कान में पहन ली झुमका, गले में पहन ली हरवा नैनो में कजरा लगा के चली, लगा के चली ,  कान्हा से नैना मिला ने चली ,  बृजभान की लली, कान्हा से नैना मिला ने 3. हाथ में पहन ली चूड़ियां, और हाथ में पहन ली  कंगना  हाथों में मेहंदी लगा के चली , लगा के चली, बृजभान की 4.कमर में पहन ली करधन, बगल में खोच ली खुचना( गुच्छा)  पतली कमर लचका के चली, कान्हा से नैना मिलाने चली,  बृजभान की लली, कान्हा से नैना 5.पैर में पहन ली पायल, उंगली में पहन ली बिछिया,  एड़ी महावर लगा के चली, लगा के चली, कान्हा से नैना मिला ने चली,  बृजभान की लली, कान्हा से नैना मिला ने चली 6. अंग में पहन ली लहंगा,सर पर डाल ली चुनरी,   छोटा सा घूंघट उठा कर चली, उठा कर चली,  कान्हा से नैना मिला ने चली बृजभान की लली..... 

चेतावनी भजन -सोच समझ कर चलो बावरे, मनुष्य नहीं बलवान, होनी होती है बलवान

https://youtu.be/NTqULR5uXPw                                   चेतावनी भजन   सोच समझ कर चलो बावरे, मनुष्य नहीं बलवान  होनी होती है बलवान, होनी होती है बलवान 1..राजा हरिश्चंद्र की सुनो कहानी ,बिक गए राजा, बिक गई रानी,  पंडित के आज्ञा के कारण, गए रोहित के प्राण   होनी होती होती है बलवान, होनी होती है बलवान  2.राजा नल की सुनो कहानी , वन वन भटके दोनों प्राणी भुजी मछलियां खाने बैठे, उस में पड़ गई जान होनी होती है बलवान, होनी होती है बलवान 3.रामचंद्र की सुनो कहानी, वन वन भटके तीनों प्राणी  सीता हरण मरण दशरथ का, लगा लक्ष्मण को बाण   होनी होती है बलवान, होनी होती है बलवान  4. अर्जुन वीर की सुनो कहानी, जीत के लाये द्रोपती रानी भीलन लूटी गोपिकाये , वहीं अर्जुन के बाण  होनी होती है बलवान, होनी होती है बलवान  सोच समझ कर चलो बावरे, मनुष्य नहीं बलवान

स्वरचित भजन - श्री राम का सजेगा दरबार, अयोध्या नगरी में

                               https://youtu.be/eWSwA2rURgo                              स्वरचित भजन  श्री राम का सजेगा दरबार, अयोध्या नगरी में   1.मंदिर सुंदर ऊंचा बनेगा, बड़े  सजेगे  द्वार   अयोध्या नगरी में, श्री राम का सजेगा दरबार  अयोध्या नगरी में ... 2.रामलला मंदिर में विराजे  ,साथ में पूरा परिवार  अयोध्या नगरी में ,श्री राम का सजेगा दरबार   अयोध्या नगरी में .. 3.राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न, सेवक हनुमत लाल(  सेवक पवन कुमार ) अयोध्या नगरी में, श्री राम का सजेगा.    दरबार अयोध्या नगरी में... 4.साधु संतों की भीड़ लगेगी, होगी जय जयकार    अयोध्या नगरी में, श्री राम का सजेगा दरबार    अयोध्या नगरी में.... 5.झूमो नाचो खुशी मनाओ ,खुशियां मिली हैं आपर   अयोध्या नगरी में, श्री राम का सजेगा दरबार     अयोध्या नगरी में....   🙏यह भजन  स्वरचित है, अगर आपको अच्छा लगता है, तो शेयर कीजिएगा, 🙏जय श्रीराम🙏 जय श्रीराम🙏

तुलसी विवाह भजन -(🙏 यह भजन स्वरचित है🙏) दुल्हन बनी, दुल्हन बनी, बनी रे आज तुलसी,

                                                                तुलसी विवाह भजन                           (🙏 यह भजन स्वरचित है🙏) दुल्हन बनी, दुल्हन बनी, बनी रे आज तुलसी, दुल्हन बनी दुल्हन बनी, दुल्हन बनी, दुल्हन बनी, दुल्हन बनी ओ कान्हा दुल्हन बनी, बनी रे आज दुल्हन बनी 1.माथे में बिंदिया ,कानों में बाली ,आंखों में कजरा, होठों में लाली ,ऐसी सजी , ऐसी सजी, ऐसी सजी ओ कान्हा ऐसी सजी, बनी रे आज तुलसी दुल्हन बनी 2.गले में नौ लक्खा, हार है पहनी, हाथों में चूड़ियां, खनखन खनकी, ऐसी सजी,ऐसी सजी ऐसी सजी ओ कान्हा ऐसे सजी, बनी रे आज तुलसी दुल्हन बनी 3.कमर में करधन, पैरों में पायल ,हाथों में मेहंदी, एड़ी मैं महावर, ऐसी सजी, ऐसे सजी, ऐसी सजी ओ कान्हा ऐसी सजी, बनी रे आज, तुलसी दुल्हन बनी 4. अंगों में लहंगा ,सर पर चुनरिया ,शालिग्राम की बनी रे दुल्हनिया, ऐसी सजी , ऐसी सजी ओ कान्हा ऐसी सजी, बनी रे आज तुलसी दुल्हन बनी 5.हाथों में जयमाला, झुकी रे नजरिया ,धीरे-धीरे पड़ने लगी रे भंवरिया, संग में चली ,उनके संग में चली ,चली रे आज तुलसी, पिया घर चली, ऐसी सजी ऐसी सजी, बनी रे आज तुलसी, दुल्हन बनी,

गणेश उत्सव स्पेशल भजन- गणेश तेरो चूहा, हाय दैया दैया

                                                                                          Shri Gasnesh Bhajan ग णेश तेरो चूहा, हाय दैया दैया, गणेश तेरो चूहा ,हाय दैया दैया 1.देखत में चूहा को ,मुखड़ा बड़ो छोटो, हां मुखड़ा बड़ो छोटों , दांत बड़े पैने , हाय दैया दैया , गणेश तेरो चूहा हाय दैया दैया 2.देखत मैं चूहा की, आंखें छोटी छोटी, हां आंख छोटी छोटी , कान बड़े लंबे, हाय दैया दैया ,गणेश तेरो चूहा, हाय दैया दैया 3. गणेश तेरो चूहा के, पैर छोटे-छोटे, हां पैर छोटे-छोटे, पूछ बड़ी लंबी ,हाय दैया दैया , गणेश तेरो चूहा दैया दैया 4. गणेश तेरे चूहा को छोटो सो पेट है हां ,छोटो सो पेट है, पीठ बड़ी ऊंची, हाय दैया दैया , गणेश तेरो चूहा 5.देखत में चूहा को ,काला सा रंग है, हां काला सा रंग है, चाल करे तंग है, हाय दैया दैया, गणेश तेरो चूहा हाय दैया दैया ,🙏🙏 गणेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏 जय गणेशा🙏🙏