सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लांगुरिया देवी गीत 2 जोगन चली गई मेले, लांगुर रह गए अकेले

लांगुरिया देवी गीत 2 जोगन चली गई मेले,  लांगुर रह गए अकेले  1) जोगन ने मेले में,  क्या क्या खरीदा  क्या क्या खरीदा,  हां क्या क्या खरीदा  आलू भिंडी करेले,  लांगुर रह गए अकेले 2) जोगन ने मेले में,  क्या-क्या खरीदा  क्या क्या खरीदा,  हां क्या क्या खरीदा  सेब संतरे और केले,  लांगुर रह गए अकेले  3) जोगन ने मेले में  क्या क्या खरीदा  क्या क्या खरीदा,  हां क्या क्या खरीदा  लड्डू पेड़ा रसगुल्ले,  लांगुर रह गए अकेले  4) जोगन ने मेले में,  क्या-क्या देखा  क्या-क्या देखा है,  क्या क्या देखा,  धक्का-मुक्की और रेले,  लांगुर रह गए अकेले,  जोगन चली गई मेले,  लांगुर रह गए अकेले

देवी गीत तुम जग की जगरानी, मैया शारदा भवानी

तुम जग की जगरानी,  मैया शारदा भवानी 1) ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावे,  सुमरे औघड़ दानी मैया शारदा भवानी   2) अद्भुत राक्षस तुमने मारे,  अष्टभुजा प्रगटानी,  मैया शारदा भवानी  3) इंद्र अमरगढ़ शरण तुम्हारी,  सुमरत नारद ज्ञानी,  मैया शारदा भवानी  4) सतयुग त्रेता द्वापर बीते,  कलयुग कला बखानी,  मैया शारदा भवानी  5) करजोरे तोर पांव परत हैं,  राखो लाज महारानी,  मैया शारदा भवानी  6) सुमर सुमर मैया तेरे जस गाएं,  हम बालक अज्ञानी,  मैया शारदा भवानी

देवी गीत - जयकारा जयकारा, मैया का बोलो जयकारा,

देवी गीत  जयकारा जयकारा,  मैया का बोलो जयकारा,  जयकारा जयकारा,  मैया का बोलो जयकारा,  1) मंदिर अंदर जोत जलत है-2,  बाहर होत उजाला,  मैया का बोलो जयकारा 2) मंदिर अंदर आरती सजत है-2, बाहर मंत्र उच्चारा मैया का बोलो जयकारा,   3) मंदिर अंदर घंटा बजत है-2,  बाहर बजट नगाड़ा,  मैया का बोलो जयकारा 4) मंदिर अंदर पंडा नचत है-2,  बाहर नचे जग सारा मैया का बोलो जयकारा 5) मंदिर अंदर हवन होत है-2,  बाहर होत भंडारा,  मैया का बोलो जयकारा 6) सुमर सुमर माई, तेरे जस गाएँ-2,  मैया जी को नमन हमारा  मैया का बोलो जयकारा

देवी गीत - छुम छुम छाना-नाना बाजे, मैया पांव पैजनिया

देवी गीत  छुम छुम छाना-नाना बाजे,  मैया पांव पैजनिया   पांव पैजनिया मैया पांव पैजनिया  छुम छुम छाना-नाना बाजे  मैया पांव पैजनिया  1) तीन लोक घुंघरु में समाए,  चौदह भुवन में बोल सुनाऐ,  ओढे लाल चुनरिया  मैया पांव पैजनिया 2) इंद्रलोक इंद्रासन डोला, एक घुंघरु छुम,  छानाना बोला,  नाचे मात पहेनियां,  मैया पांव पैजनिया  2) ब्रह्मा विष्णु शिव घबराते,  घुंघरू के जब बोल सुनाते,  डोले सारी धरणियां,   मैया पांव पैजनिया  3) रणचंडी चामुंडी काली,  नाच रही हो कर मतवाली,  सर सर समर करनिया,  मैया पांव पैजनिया  4) नाच नाच असुरों को मारी,  मच गई रण में हाहाकारी,  महिषासुर मर्दिनियां,  मैया पांव पैजनिया छुम छुम छाना नाना बाजे  मैया पांव पैजनिया  5) भक्त खड़े मैया,  अरज सुनावे,  घर-घर में मैया,  जोत जलावे,  भक्तों के कष्ट हरनियां,  मैया पांव पैजनिया  छुम छुम छाना-नाना बाजे  मैया पांव पैजनिया

देवी जस - माई चीर हरण, कैसे भये हो मां

देवी जस माई चीर हरण,  कैसे भये हो मां  1) कुंती और गंधारी रे,  मांगे शिव वरदान  प्रगट भए शिव भोला रे,  दे दये वरदान  माई चीर हरण,  कैसे भये हो मां  2) 100 बालक गंधारी रे,   दये शिव ने दान 5 बालक कुंती के रे,  हो गए बड़े महान माई चीर हरण,  कैसे भऐ हो मां  3) शकुनि और दुर्योधन रे,  नित करें विचार  राज पाठ कैसे मिल है रे, पांडव जाए हार  माई चीर हरण,  कैसे भऐ हो मां  4) लाखा महल दुर्योधन रे,  दिए हैं बनवाएं  चैन से सोए पांडव रे,  दिए अगन लगाएं माई चीर हरण,  कैसे भये हो माँ  5) भरी सभा राजा द्रुपद की रे, मछली दई भेद,  अर्जुन ब्याही द्रोपती रे, बनवासी भेष  माई चीर हरण,  कैसे भये हो मां  6) चौपड़ खेलत हारे रे,  दौलत दरबार  हार गए द्रोपती को रे,  पांडव सरदार माई चीर हरण,  कैसे भये हो मां  7) खेंचत चीर दुशासन रे,  रहीं द्रौपदी पुकार दौड़त आऐ कन्हैया रे,  बढो चीर अपार  माई चीर हरण,  कैसे भये हो मां  8) सुमर सुमर जस गाएं रे, मैया तेरे दरबार  लाज बचाई द्रोपती की रे,  श्री कृष्ण भगवान  माई चीर हरण कैसे भये हो मां

जस- संकट हरन देवी शारदा हो माँ

जस- संकट हरन देवी शारदा हो माँ,  मैया संकट हरन,  देवी शारदा हो,  1) ब्रम्हा पे संकट पड गओ रे,  शारदा हो गई सहाय,  कुम्भ्करण मति फेरी,  मांगी नींद छः माह... . मैया संकट हरन,  देवी शारदा हो मॉ 2) देवन पे संकट, पड गओ रे,  शारदा हो गई सहाय,  कैकई की मति फेरी,  राम दयो वनवास....... मैया संकट हरन  देवी शारदा हो माँ 3) हनुमत पे संकट पड़ो,  शारदा हो गई सहाय रावण की मति फेरी,  ब्रम्ह फांस के छुड़ाय........ मैया संकट हरन,  देवी शारदा हो माँ 4) आल्हा पे संकट पड़ो, शारदा हो गई सहाय,  बावन गढ़ को जीते,  अमर भयो जग माय.... मैया संकट हरन,  देवी शारदा हो माँ,  5)धाँधू पे संकट पड़ो, शारदा हो गई सहाय दर्श दियो सेवक को,  रे रहो जग में छाय........ मैया संकट हरन,  देवी शारदा हो माँ

देवी जस - हँस पूछें राजा राम

हँस पूछें राजा राम-जस  हँस  पूछे राजा राम पवनसुत,   गढ़ लंका, कैसे बनी हो मां,  मैया गढ लंका, कैसे बनी हो मां 1) मैया कै योजन लंका बनी हो मां-2 अरे  कै योजन विस्तार-2 पवनसुत, गढ़ लंका कैसे बनी हो मां.....  2) प्रभु नौ योजन लंका, बनी हो मां-2 अरे 10 योजन विस्तार-2 पवनसुत गढ़ लंका कैसे बनी हो मां....  3) भैया काहे की लंका बनी हो मां-2 अरे काहे के लगे हैं किवार-2 पवनसुत गढ़ लंका, कैसे बनी हो मां..  4) प्रभु सोने की लंका बनी हो मां-2 अरे चांदी की लगे हैं किवार - 2 पवनसुत गढ़ लंका, कैसे बनी हो मां...  5) भैया को जो खड़े कर,  जोड़ के हो मां-2,  अरे को जो भरे जल नीर-2,  पवनसुत गढ़ लंका, कैसे बनी हो मां..  6) प्रभु नवग्रह खड़े हैं,  कर जोर के हो मां-2,  अरे इन्द्र भरे जल नीर-2  पवनसुत गढ़ लंका कैसे बनी हो मां....  7) सुमर सुमर जस, गाइए हो मां-2 अरे रहे चरण चित लाए-2  पवनसुत गढ़ लंका कैसे बनी हो मां... 

ये अंबे जगदंबे की है आरती- स्वरचित आरती

आरती ये अंबे जगदंबे की है आरती,  भक्तों को भव से है तारती, ये अंबे जगदंबे की है आरती,  भक्तों को भव से है तारती 1) 'तू शेरावाली, तू लाटा वाली,  तू जोता वाली मैया, भक्तों की लाज बचइया'-2 तू दुख हरणी, तू भय हरणी-2,  है जग जननी की आरती,  भक्तों को भव से है तारती,  ये अंबे जगदंबे की है आरती,  भक्तों को भव से है तारती, 2) 'तू ब्रह्माणी तू रुद्राणी,  तू सिंघवाहिनी मैया,  तू है वीणा के बजैया'-2 जब असुर बढ़े, तू रण में लड़े-2 ये रण चंडी की आरती,  भक्तों को भव से है तारती,  ये अंबे जगदंबे की है आरती,  भक्तों को भव से है तारती, 3) 'सब नाम जपें, सब ध्यान धरे,  तेरा ब्रह्मा विष्णु मैया,  गुणगान करें तेरा मैया'-2,  हमें भक्ति दो, हमें मुक्ति दो-2 गीता मैया को पुकारती,  भक्तों को भव से है तारती ये अंबे जगदंबे की है आरती,  भक्तों को भव से है तारती (🖋️स्वरचित आरती,  गीतेश्वरी ठाकुर🖋️)

देवी गीत - कहां पे रुक गई रे, कि मैया मोरी कहां पे रुक गई रे

कहां पे रुक गई रे,  कि मैया मोरी कहां पे रुक गई रे  1) क्या तुम रुक गई मैया, कुम्हारा के घर में-2 कलसों  में छुप गई रे, कि मैया मोरी कहां पे रुक गई रे  2) क्या तुम रुक गई,  लोहरा के घर में - 2 बानो में छुप गई रे कि मैया मोरी, कहां पे रुक गई  रे,  कहां पर रुक गई रे,  कि मैया मोरी कहां पर रुक गई रे  इसी तरह से आगे बढ़ाते  जाएं

जस- माँ के सोलह सिंगार की

जस- माँ के सोलहसिगारकी टेक - माई कर सोलह सिंगार,  झुलन लागी झुलना 1)माथे बिंदिया चंदा जैसी। झुमका फूलनदार॥  झुलन लागी झुलना. कंगन मोती जड़े सुहाने । चुनरी गोटेदार ।।  झुलन लागीं झुलना 2)बड़ो बड़ो कजरा आंखों में  सोहे साड़ी जड़ी किनार॥  झुलन लागीं झुलना 3) हांतन चुरियां खूब सुहावें । गज मुतियन के हार॥  झुलन लागीं झुलना. 4) नाक नथनियां दम दम दमके। पायल धुंघरूदार ॥  झुलन लागीं झुलना . 5) कर सिंगार मैया झुलना बिराजीं  शोभा बड़ी अपार ॥  झुलन लागीं झुलना . 6)सुमर सुमर में यह तेरे जस गांऐ,  चरणों पर बलिहार  झुलन लागी झुलना  .....

हथिया पे होके सवार, सवार महारानी-देवी गीत

हथिया पे होके सवार, सवार महारानी,  हथिया पे होके सवार, सवार महारानी  1) हथिया सवार मैया बागों में गई थी-2 मालन पर हो गई दयाल, दयाल महारानी  2) हथिया सवार मैया हस्तिनापुर गई थी-2,  कुंती पर हो गई दयाल, दयाल महारानी 3) हथिया सवार मैया, तालों में गई थी-2 धोबिन पर हो गई दयाल, दलाल महारानी 4)हथिया सवार मैया, महिलो में गई थी - 2 रानी पर हो गई दयाल, दयाल महारानी 5) हथिया सवार मैया....... इसी तरह से आगे बढ़ाते जाइए                     

रूठ गई रूठ गई रूठ गई रे- देवी गीत

रूठ गई  रूठ गई रूट गई रे,  जगदंबा भवानी रूठ गई रे कलसा न लाइ कुम्हार की बिटिया,  कलसो के लाने रूठ गई रे,  मेरी अंबा भवानी रूठ गई रे बाना ना लाई लोहरा की बिटिया,  बानो के लाने रूठ गई रे,  मेरी अंबा भवानी रूठ गई  गजरे ना लाई मालन की बिटिया,  गजरों के लाने रूठ गई रे,  मेरी अंबा भवानी रूठ गई रे,  जगदंबा भवानी रूठ गई है इसी प्रकार से आगे बढ़ाते जाइए

स्वरचित भजन - आया है मॉडर्न जमाना, मैया जी न्यू गेटप में आना - देवी गीत

1) आया है  मॉडर्न जमाना,  मैया जी न्यू गेटप में आना  आया है मॉडर्न जमाना,  मैया जी न्यू गेटअप में आना  2. चोटी और जूडा मैया,  कुछ ना बनाना, चोटी और जूडा मैया,  कुछ ना बनाना, छोटे-छोटे बाल करके आना, मैया जी न्यू गेटप में आना  3.काजल और बिंदी मैया,  कुछ ना लगाना,  काजल और बिंदी मैया,  कुछ ना लगाना,  काला बड़ा चश्मा लगाना,  मैया जी न्यू getup में आना  4.लहंगा और चुनरी मैया,  कुछ ना पहनना,  लहंगा और चुनरी मैया,  कुछ ना पहनना  शरारा पहन के आना,  मैया जी न्यू गेटप में आना 5. अस्त्र-शस्त्र हाथों में,  कुछ नहीं लाना,  अस्त्र-शस्त्र हाथों में,  कुछ नहीं लाना,  आईफोन थरटीन लाना,  मैया जी न्यू गेटअप में आना  6. शेर में न आना मैया,  रथ में ना आना, शेर में न आना मैया,  रथ में ना आना,  ऑडी की कार में आना,  मैया जी न्यू  गेटप में आना  आया है मॉडर्न जमाना,  मैया जी न्यू गेटप में आना

स्वरचित आरती - उतारूं हे सखी हाँ उतारूं हे सखी

स्वरचित आरती उतारूं हे सखी हाँ उतारूं हे सखी,  माता अंबे जी की आरती उतारूं हे सखी  1. माथे  मां के बिंदिया है,  नाक में नथुनिया,  गले मोतियन  के माल,  हे सखी ओ सखियों ओ गले मोतियन की माल ऐ सखी,  माता अंबे जी की आरती उतारू हे सखी  2.हाथों मां के अस्त्र-शस्त्र,  पावन में पैजनिया,  पीले रंग सिंगा पे,  सवार हे सखी,  पीले रंग सिंगा पर सवार हे सखी,  माता अंबे जी की आरती  उतारू हे सखी  3.अंबा हे जगदंबा हे,  जगत की तू जननी  दुष्टों का तू करती है संघार है सखी  ओ सखियों दुष्टों का,  वो करती है संहार हे सखी,  माता अंबे जी की आरती उतारू हे सखी,  माता अंबे जी की आरती उतारू हे सखी 4. मुंडा है चामुंडा है तू काली महाकाली,  मैया जी के नाम तो हजारों हे  सखी,  ओ सखियों माता अंबे जी के, नाम तो हजारों ही सखी,  माता अंबे जी की आरती उतारू हे सखी  5.कंचन का है थाल मैया,  अगर कपूर बाती,  भक्त करें जय जयकार हे सखी,  हो मैया भक्त करें जय जयकार हे सखी,  माता अंबे जी की आरती  उतारू हे सखी  उतारू हे सखी, हां उतारू हे सखी,  माता अंबे जी की आरती उतारू हे सखी

जासौन के फूलों में कौन-गुण है-

               जासौन के फूलों में कौन-गुण है,  दुर्गे मैया मगन है हां हां रे काली मैया मगन है,  हां हां रे अंबे मैया मगन है रिद्धि मगन है सिद्धि मगन है, बे लड्डू में कौन-कौन है  जिनमें गणपति मगन है (हरी हरी दूबा में कौन गुण हैं,  जिनमें गणपति मगन है)  ब्रह्मा मगन है विष्णु मगन है,  वे भंगिया में कौन-गुण है  भोले बाबा  मगन हैं  रामा मगन है लक्ष्मण मगन है, सिंदुरी बंदन में कौन-कौन हैं हनुमाना मगन है राधा मगन है रुकमणी मगन हैं माखन और मिस्त्री में कौन- गुण हैं,  घनश्यामा मगन, हां हां रे कान्हा मगन है  गंगा मगन हैं यमुना मगन हैं, बे कंकड़ में कौन गुण हैं,  जिनमें रेवा मगन है ढोलक मगन है मंजीरा मगन है, मैया के भजनों में( मैया के गीतों में) कौन गुण हैं जिनमें सखियां मगन है

सपने में आकर बता गई रे मैहर की शारदा -

सपने में आकर बता गई रे मैहर की शारदा मैहर आना जता गई रे मैहर की शारदा मैंने पूछा मैया रानी धाम तेरा क्या है मैहर धाम बता गई रे मैहर की शारदा, मैंने पूछा मैया रानी नाम तेरा क्या है शारदा नाम बता गई रे मैहर की शारदा मैंने पूछा रानी पूजा तेरी क्या है पानफूल नारियल बता गई रे मैहर की शारदा मैंने पूछा मैया रानी भोग तेरा क्या है खीर पुरी हलवा बता गई रे मैहर की शारदा                              मैंने पूछा मैया जी श्रंगार तेरा क्या है टिकली चूड़ी चुनरी बता गई रे मैहर की शारदा

मां बैठी भवन सजा के, तुम देखो ध्यान लगा के - देवी गीत

  मां बैठी भवन सजा के, तुम देखो ध्यान लगा के, मैया का जगराता है, अंबे का जगराता है (, 1) ये बिंदिया मां की बिंदिया-2 भक्तों की उड़ा देगी निंदिया, मैया का जगराता है अंबे का जगराता है 2) यह झुमका मां का झुमका-2, भक्तों को लगाऐगा ठुमका, मैया का जगराता है,अंबे का जगराता है, 3)यह हरवा मां का हरवा-2 भक्तों को करयेगा गरबा, मैया का जगराता है अंबे का जगराता है, 4) यह कंगना माँ का कंगना-2, भक्तों को नचाऐगा अंगना, मैया का जगराता है, अम्बे का जगराता है, 5) यह करधन मां का करधन-2, भक्तों को कराएगा दर्शन, अंबे का जगराता है, मैया का जगराता है 6) ये पायल मां की पायल-2, भक्ति में कर देगी पागल मैया का जगराता है अंबे का जगराता है, 7) ये लहंगा मां का लहंगा-2, भक्तों को पड़ गया महंगा, मैया का जगराता है, अंबे का जगराता है, 8) ये चुनरी मां की चुनरी-2, भक्तों के मन को हर ली, मैया का जगराता है,अंबे का जगराता है ( यह देवी गीत फिल्मी गीत _ये धोखे प्यार के धोखे... इस गीत की तर्ज पर बना हुआ है जय माता दी 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏