सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वरचित जस (श्री गणेश सुमरनी)-देवों के सरताज गजानन पहले तुम्हे मनाए हो मां

स्वरचित जस (श्री गणेश सुमरनी)   देवों के सरताज गजानन  पहले तुम्हे मनाए हो मां  1.शंकर पार्वती के लाला ,     गौरी पुत्र कहाऐ हो मां      देवों के सरताज गजानन 2.तुम लंबोदर तुम दामोदर     तुमरे  नाम हजारों हो मां    देवों के सरताज गजानन  3.एकदंत तुम दयावंत हो ,    लंबी सूंड़ विशाल हो मां     ,देवों के सरताज गजानन  4.अंधे को आंख देते कोढी को काया       बांझो ने, लाल खिलाए हो मां        देवों के सरताज गजानन  5.लड्डू मेवा और नारियल ,     फूलन हार चढ़ाए हो मां ,     देवों के सरताज गजानन  6.सुमर सुमर देवा तेरे जस गाऐ        चरणों में शीश  नवाय हो मां       देवों के सरताज गजानन        पहले तुम्हे मनाए हो मां

चेतावनी (काया, निर्गुण) भजन - कर्म न करियो कारो रे, देखे ऊपर वारों

  कर्म न करियो कारो रे, देखे  ऊपर वारों   कर्म न करियो कारो   देखत ऊपर वारो  रे, देखे  ऊपर वारों  , देखत ऊपर वारों  कर्म न करियो कारो रे  1. कारो करम ब्रह्मा ने कीन्हो  शिव ने सीस उतारो रे, देखत ऊपर वारो 2.कारो कर्म जयंत ने कीन्हो   नैना हीन कर डारो रे ,देखत ऊपर वारो  3.कारो कर्म बाली ने कीन्हो   एकई  बाण से मारो रे ,देखत ऊपर वारो 4. कारो कर्म रावण ने कीन्हो   कुल के सहित गव मारो रे ,देखत  ऊपर वालों

चेतावनी (काया, निर्गुण) भजन - मन राम सुमर पछताएगा

मन राम सुमर पछताएगा  मन राम सुमर पछताएगा  १.पापी जीयरा पाप करत है  आज काल छूट जाएगा  मन राम सुमर पछताएगा  मन राम सुमर पछताएगा  लालच लागे जन्म गवायो  माया भरम लुभाऐगा  मन राम सुमर पछताएगा  मन राम सुमर पछताएगा  २. धन जोवन का गर्भ न करियो  कागज सा गल जाएगा  मन राम सुमर पछताएगा  मन सुमर पछताएगा  सुमिरन भजन दया नहीं किन्ही  ता मुख चाटे खाएगा  मन राम सुमर पछताएगा  मन राम सुमर पछताएगा  ३.धर्मराज जब लेखा मांगे  क्या मुख लेकर जाएगा  मन राम सुमर पछताएगा  जीवन भर तू सुख को खोजें  सुख-दुख सब छूट जाएगा  मन राम सुमर पछताएगा  मन राम सुमर पछताएगा  ४.कहत कबीर सुनो भाई साधो  संत संग  तर जाएगा  मन राम सुमर पछताएगा  मन राम सुमर पछताएगा

करवा चौथ भजन - सुनियो सुनियो ओ गणराज,

सु नियो सुनियो ओ गणराज , मेरी विनती बारंबार, रखियो रखियो मोरी लाज मोहे सदा सुहागन राखियो 1) मेरी बिंदिया लालम लाल,  उसके हीरे लालम लाल,  मेरी मांग का रंग सवारियों,  मोहे सदा सुहागन राखियो, सुनियो सुनियो ओ गणराज, 2) मेरी चूड़ियां लालम लाल, उसके कुंदन लालम लाल, मेरी मेहंदी का रंग सवारियो, मोहे सदा सुहागन राखियो, सुनियो सुनियो गणराज, 3)मेरी पायल घुंघरु दार,  उसके मीज़े लालम लाल, मेरे महावर का रंग सवारियो, मोहे सदा सुहागन राखियो, सुनियो सुनियो ओ गणराज, 4) मेरी चुनरी लालम लाल, उसके बूटे लालम लाल, मेरे संग का जोड़ा सवारियों, मोहे सदा सुहागन राखियो, सुनियो सुनियो ओ गणराज

देवी गीत - मैया बोए जवारे तेरे नाम के हो माँ

मैया बोए जवारे तेरे नाम के हो माँ मैया बोए जवारे तेरे नाम के हो माँ 1.) कौन ने लाए तेरे खप्पर रे, कौन ने त्रिसूल  कोन ने बोए जवारे रे ,कौन ने 10 फूल  बोए जवारे तेरे नाम के हो मां  2.)अरे कुम्हार ने लाऐ तेरे खपपर रे  लोहरा ने त्रिशूल ,पंडा ने बोए  जवारे,  मलिया ने 10 फूल बोए जवारे तेरे नाम के हो मां 3.) काहे के बने तेरे खप्पर रे काहे के त्रिशूल  कोन ने बोए जवारे रे ,काहे के 10 फूल । बोए जवारे तेरे नाम के हो मां  4.)माटी के बने तेरे खप्पर रे ,लोहे के त्रिशूल  गेहूं के बोए जवारे रे, जासौन के फूल  बोए जवारे तेरे नाम के हो मां  5.)कोन  के खप्पर सोहे रे, कौन है के त्रिशूल कौन है कि नाम जवारे रे ,कोन के दसफूल  बोए जवारे तेरे नाम के हो माँ  6.)खेरापति को खप्पर रे, काली को त्रिशूल   दुर्गे के नाम जवारे रे,नो देवी दस फूल  बोए जवारे तेरे नाम के हो मां  7 ) नाम अनेकों तेरे  रे ,तेरे रूप अनूप  तू जग जननी मैया रे ,हम सब तेरे पूत मैया बोए जवारे तेरे नाम के हो मां 8) मैया सुमर सुमर जस , गाऐ रे मैया तेरे दरबार    चरण छोड़ कहां जाऐ रे  चरणों के आधार    बोए जवारे तेरे नाम के हो मां

देवी गीत - मैया ऐसी रंग रंग चुनरी हो मां

मैया ऐसी रंगो रंग चुनरी हो मां,   मैया ऐसी रंगो रंग चुनरी हो मां  1.मैया बीच में दुर्गे लिखे दो रे ,सिंगा पे सवार  जगतारण के कारण रे, जग लींही अवतार  मैया ऐसी रंगो रंग चुनरी हो मां  2.अरे छीर समुंदर के वासी रे, विष्णु भगवान  लक्ष्मी पैर दबाये रे, शैशन की छांव    मैया ऐसी रंगो रंग चुनरी हो मां  3.लिख दो गंगा जमुना रे, त्रिवेणी की धार  लिख दो नर्मदा मैया रे, जे  मैं तरे संसार  मैया ऐसी रंगो रंग चुनरी  4.लिख दो जनक दुलारी रे, लक्ष्मण और राम   भरत शत्रुघ्न लिख दो रे, जोधा हनुमान  मैया ऐसी रंगो रंग चुनरी हो मां 5. कृष्ण राधिका लिख दो रे, मटकी के संग  दहिया की मटकी फोड़े रे,  ग्वालो वालों के संग मैया ऐसी रंगो रंग चुनरी हो मां  6. मैया हरिश्चंद्र सतधारी रे, 'तुमसे करे पुकार  मूरत ध्वज को लिख दो रे, 'करना ना अबार मैया ऐसी रंगो रंग चुनरी हो मां  7.नल और नील बनाइयो रे , सुग्रीव कुमार   लंका जलाकर भस्म किए , जोधा हनुमान   मैया ऐसी रंगो रंग चुनरी हो मां  8. सुमर सुमर जस गा है रे, मैया तेरे दरबार  चरण छोड़ कहां जा  हैं  रे, चरणों के आधार  मैया ऐसी रंगो रंग चुनरी हो मां

देवी गीत - मैया शेरो पे सवार , दुर्गा मंदिर चली

हाथी रथ पर चली, घोड़ा रथ पर चली   मैया शेरो पे सवार ,   दुर्गा मंदिर चली 1. माथे मुकुट गले में माला ,चंदन तिलक लगावे     चंदा जैसी मां बिंदिया, माथे खूब सुहाए    कचनार की कली ,बेला फूल की कली      मैया जासौन की कली का, हार पहन के चली    हाथी रथ पर चली ,घोड़ा रथ पर चली,     मैया शेरो पे सवार ,दुर्गा मंदिर चली  2. कजरा नैन बाल में गजरा, मां के मन को भाए     लाल चुनरिया रेशम वाली , फर फर लहराए    मेहंदी रच के चली ,माहुर  रच के चली     मैया दुखियों के द्वार दुख हरने  चली     हाथी रथ पर चली , घोड़ा रथ पे  चली     मैया शेरो पे  सवार ,दुर्गा मंदिर चली  3.लाल हरी हरी चूड़ियां ,कंगन  मोती जड़े सुहाने   रतन लगे अनमोल माई के ,एक से एक सुहाने   पायल पहन के चली , घुंघरू बांध के चली   मैया जन जन का उद्धार करन  को चली   हाथी रथ पर चली , घोड़ा रथ पर चली   मैया शेर पर सवार दुर्गा मंदिर चली  4.नाक में नथनी कान में झुमके ,साड़ी जड़ी  किनारी  दुर्गा मां के दर्शन कर लो,  झांकी प्यारी प्यारी  खप्प्रर  हाथ में लिए ,शस्त्र हाथ में लिए  मैया दुष्टों का करने , संघार है चली   हाथी रथ पर चली ,घोड़ा रथ पर चली    म

मैया जी का जस - मैया सुमर राधिका ,श्याम को हो माँ

मैया सुमर राधिका ,श्याम को हो माँ   मैया सुमर राधिका , श्याम को हो मां   1..कहां कन्हैया जन्म ले लिए ,  कहां लिए अवतार कौन ने दूध पिलाए रे, कौन के नंदलाल  सुमर राधिका श्याम को हो मां 2. मथुरा कन्हैया जन्म लिए ,गोकुल अवतार  यशोदा ने दूध पिलाए रे, देवकी के नंदलाल  मैया सुमर राधिका श्याम को हो माँ 3.बिंद्रावन की सखियां रे ,दही बेचन जाएं   नंद बाबा के कन्हैया रे ,देवें दहिया  गिराए   सुमर  राधिका श्याम को हो मां   4.सब सखी जुरमिल पहुंची रे  ,यशोदा के पास     हटको अपने कन्हैया को ,देता  दहिया गिराए     सुमर  राधिका श्याम को हो मां 5. कहे कन्हैया सुनो मैया जी, सुन मैया मेरी बात    सब सखी हमें बुलाती हैं ,देती दहिया का दान    सुमर राधिका श्याम को माँ   6.  सुमर सुमर जस गावे रे,मैया तेरे दरबार       गीता गीत सुना वे रे, नटखट नंदलाल       मैयासुमर राधिका श्याम को माँ।   बोल सांचे दरबार की जय

देवी गीत - जासौन के फूल कहां पाऊँ जी , मैया मोरी जासौन को बिरझी (रुठी)

जासौन के फूल कहां पाऊँ जी , मैया मोरी जासौन को बिरझी (रुठी) 1.  जासौन के फूल की बेंदी बनाऊँ ,  जासौन की झूमर लगाऊँ जी मैया मोरी  ... 2. जासौन के फूल के गजरे बनाऊँ , जसौन के कंगना पहनाऊँ जी, मैया मोरी जासौन। 3. लाल  रंग मैया की मढ़िया या बनी है,  लाल ही किबरिया (खिड़की) लगाऊँ जी  मैया मोरी .... 4.लाल रंग मैया के मेहंदी रची है , लाल ही महावर लगाऊँ जी,,, मैया मोरी .... 5.लाल रँग मैया को धवजा चढो है ,  लाल चुनरिया ओढ़ाऊँ   जी ..मैया मोरी , 6.लाल रंग मैया का सारा सिंगार है , लाल ही गुलाल उड़़ाऊँ जी  ...मैया मोरी   7.सुमर  सुमर माई तेरे जस गायें  , चरणों में सिर को झुकाऊँ जी .. मैया मोरी .... . जासौन के फूल कहां पाऊँ जी, मैया मोरी जासौन को बिरझी (रूठी)

देवी गीत - पल्लू लटके मैया का पल्लू लटके,

पल्लू लटके मैया का पल्लू लटके,  पल्लू लटके मैया का,पल्लू लटके  जरा सा हाँ ,जरा सा हूँ  ,  जरा सा सीधा हो जा शेर,  मैया का पल्लू लटके पल्लू लटके मैया का पल्लू लटके  1.) मैया के द्वारे एक अंधा भटके , अंधा भटके ,मैया अंधा भटके , अंधे को नैन दे दो दर्शन करने, जरा सा हाँ , जरा सा हुँ,  जरा सा सीधा हो जा शेर मैया का पल्लू लटके , पल्लू लटके मैया का पल्लू लटके 2) मैया के द्वारे एक लंगड़ा भटके , लंगड़ा भटके हो लंगड़ा भटके, लंगड़े को पैर दे दो ,तीरथ करने  जरा सा हाँ  ,जरा सा हुँ , जरा  सा सीधा हो जा शेर  मैया का पल्लू लटके, पल्लू लटके , मैया का पल्लू लटके, 3) मैया के द्वारे एक  निर्धन भटके  निर्धन को माया दे दो  दान करने  4.  मैया के द्वारे मैया के द्वारे , इक कोढी  भटके कोढी.  भटके हो मैया कोढी भटके,  कोढी को काया दे दो सुंदर दिखने , सुंदर दिखने हो मैया सुंदर दिखने  जरा सा जरा सा सीधा हो . मैया का पल्लू लटके पल्लो लटके 5.) मैया के द्वारे एक बांझ भटके,  बांझ भटके हो मैया  बाँझ को बालक दे दो, गोदी भरने  जरा सा हाँ ,जरा सा..... 6. मैया के द्वारे एक कन्या भटके , कन्या भटके  मैया कन्या भटके  कन्या क

कृष्ण भजन - मुरली जो ली तूने हाथ में

मुरली जो ली तूने हाथ में, सारी सखियां नाचने लगी कन्हैया  तेरे साथ में  1) झूम रहा है वृंदावन, झूम रहा सारा मधुबन, झूम रही सारी धरती, झूम रहा  है सारा गगन  नाचे हैं मोर बरसात में, सारी सखियां नाचने लगी कन्हैया तेरे साथ में 2.मुरली मधुर मधुर  बाजे , सुन सुनकर राधा नाचे  रास रचे ब्रज में भारी, नाच रहे हैं गिरधारी,  बोले जो कोयल बाग में, सारी सखियां नाचने लगी कन्हैया तेरे साथ में   3) मुरली तेरी ये मोहन, क्या क्या खेल रचाती है  जो भी कहीं जो सुन लेता, उसको दीवाना बनाती है,      जादू है तेरी मीठी तान में, सारी सखियां नाचने लगी कन्हैया तेरे साथ में, मुरली जो ली तूने हाथ में,  सारी सखियां नाचने लगी, कन्हैया तेरे साथ में

माता का भजन - आए मैया जी के जब नवराते

आए मैया जी के जब नवराते आए मैया जी के जब नवराते आए मैया जी जब नवराते , कि भक्तों का दिल मचले कि भक्तों का दिल मचले जय बोलिए 1.मैया जी के माथे की बिंदिया , कि सिंदूर पे दिल मचले जय बोलिए आये मैया के जब नवराते 2. मैया जी के कानों के झाले, कि नथनी पे दिल मचले जय बोलिए, आए मैया जी के जब नवराते 3.मैया जी के गले के गजडे , कि हरवे पे दिल मचले जय बोलिए आए मैया जी जब नवराते 4.मैया जी के हाथों के कंगना , कि मेहंदी पे दिल मचले जय बोलिए आए मैया जी के जब नवराते 5.मैया जी के पैरों की पायल 'कि बिछियों पे दिल मचले जय बोलिए आए मैया जी के जब नवराते 6.मैया जी के अंगो का लहंगा , चुनरी पे दिल मचले जय बोलिए, आए मैया जी के जब नवराते आए मैया जी के जब नवराते कि भक्तों का दिल मचले जय बोलिए

पुरुषोत्तम मास भजन - मोरे अंगना री सखी के अंगना मुरली वाले आ गए मोरे अंगना

मोरे अंगना री सखी के अंगना मुरली वाले आ गए मोरे अंगना 1)वे मुरली वाले की 3-3 माता देवकी यशोदा पूतना मुरली वाले आ गए मोरे अंगना 2) वे मुरली वाले की 3-3 नगरी गोकुल मथुरा बरसाना मुरली वाले आ गए मोरे अंगना 3)वे मुरली वाले के तीन-तीन भोजन माखन मिश्री दही खाना मुरली वाले आ गए मोरे अंगना 4) वे मुरली वाले की तीन तीन पत्नी राधा रुकमणी सत्यभामा मुरली वाले आ गए मोरे अंगना 5) मुरली वाले की 3-3 बेरी कंस जरासंध शिशुपाला मुरली वाले आ गए मोरे अंगना मुरली वाले मोरे अंगना री सखी के अंगना मुरली वाले आ गए मोरे अंगना 6) गीता गीत माला भजन सुनाए लाइक कमेंट सब कर देना मुरली वाले आ गए मोरे अंगना मोरे अंगना री सखी के अंगना मुरली वाले आजा मोरे अंगना

चेतावनी भजन (काया) - मेरा पाला पोसा परवला, माया लगा के उड़ गया रे

काया भजन (चेतावनी भजन)   मेरा पाला पोसा परवला,  माया लगा के उड़ गया रे  मेरा पाला पोसा परवला, वई वई माया लगाके उड़ गया रे  1.कपड़ा कहे रे सुन मेरे भैया,  खूबई पहन ले मोला  भैया खूब ही पहन ले मोला , बहना खूब ही पहन ले मोला,  एक दिन ऐसा आएगा भैया,  एक दिन ऐसा आएगा बहना  नंगा भेजाउंगा तोला रे,  मेरा पाला पोसा परवला...  2.लकड़ी कहे रे सुन मेरे भैया,  खुब ही जला ले मोला बहना,  खूब ही जला लें मोला,  एक दिन ऐसो आहे रे बहना , एक दिन ऐसो आएगा भैया  संग में जले हो तोला रे ,  मेरा पाला पोसा परवला 3.पानी काहे रे सुन मेरे भैया , खूब ही बहा ले मोला  बहना खूब ही बहा ले मोला ,  एक दिना ऐसा आएगा भैया ,  एक दिना ऐसा आएगा बहना  संग में बहा हूं तोला रे,  मेरा पाला पोसा..  4.पैसा कहे सुन मेरे भैया,  खूब ही ,खरच ले मोला,  खुब ही खर्च ले मोला , 1 दिन ऐसा आयेगा भैया,  एक दिन ऐसा आएगा बहिना  संग में धारा हूं एक तोला रे (सिक्का)  मेरा पाला पोसा परवला माया लगा के उड़ गया..  5. माटी कहे सुन मेरे भैया  खुब ही खोद लेमोला  1 दिन ऐसा आएगा भैया  1 दिन ऐसा आएगा बहना  संग में सूलाऊंगी तोला रे,  मेरा पाला पोसा परव

देवी गीत - तेरे चरणों में मेरा प्रणाम, मैया जी मेरी लाज रखना

देवी गीत तेरे चरणों में मेरा प्रणाम, मैया जी मेरी लाज रखना 1. कौन बिना मायरो (मायको), कौन बिना सासरो कौन बिना राखी को त्यौहार, मैया जी मेरी लाज रखना 2. माई बिना (माता बिना) मायरो, सास बिना सासरो भैया बिना राखी के त्योहार, मैया जी मेरी लाज रखना 3. कौन बिना लाड नहीं ,कौन बिना डांट नहीं कौन बिना होली का त्योहार, मैया जी मेरी लाज रखना 4.पिता बिना लाड नहीं, ससुर बिना डांट नहीं देवर बिना होली को त्योहार, मैया जी मेरी लाज रखना 5.कौन बिना दुख है ,कौन बिना सुख नही, कौन बिना सूना है संसार ,मैया जी मेरी लाज रखना 6. भाई बिना दुख है ,बहन बिना सुख नही , (सुखना) परिवार बिना सूना है संसार,, मैया जी मेरी लाज रखना 7. कौन बिना दान नहीं ,कौन बिना मान नहीं , कौन बिना सूना है श्रंगार ,मैया जी मेरी लाज रखना 8. बेटी बिना दान नहीं, बेटा बिना मान नहीं , पिया बिना सूना है श्रंगार , मैया जी मेरी लाज रखना तेरे चरणों में मेरा प्रणाम मैया जी मेरी लाज रखना

चेतावनी भजन - घर की धंधों में दिन-रात उलझे हुए, जिंदगी तेरी यू ही गुजर जाएगी

चेतावनी भजन घर की धंधों में दिन-रात उलझे हुए, जिंदगी तेरी यू ही गुजर जाएगी राम का नाम सुमिरन किए ही बिना एक दिन तेरी अर्थी निकल जाएगी 1.झूठ छल और कपट से तू धन जोड़कर, पाप ही की कमाई में लिपटा हे तु, ये बता फिर ये दौलत हे किसकी हुई आज ये है इधर कल उधर जाएगी घर के धंधों में दिन रात उलझे हुए.. 2.आज कहता है कि कल करेंगे भजन कल जो आया तो परसों मैं जाता है टल मौत से भी कहेगा क्या आना तू कल मौत कल के लिए क्या ठहर जाएगी घर के धंधों में दिन रात उलझे हुए ज़िंदगी तेरी यूं ही गुजर जाएगी 3 .ऊंचे ऊंचे मकान ऊंचे ऊंचे महल धर्मशाला है यह 4 दिन के लिए एक दिन तो चिता पर बसेरा तेरा राख बन के ये काया निकल जाएगी घर के धंधों में दिन-रात उलझे हुए 4.जब आई जवानी तो छाया नशा कहता मेरे मुकाबिल में कोई नहीं चांद सूरज से टक्कर अगर हो गई यह नशे की खुमारी उतर जाएगी घर के धंधों में दिन रात उलझे हुए जिंदगी तेरी यूं ही गुजर जाएगी

देवी गीत- आज मेरे सपने में मैया जी आई हैं

देवी गीत आज मेरे सपने में मैया जीआई हैं मैया के दर्शन को दौड़ी चली आई मैं 1.डमरू बजी नींद खुली 3, आज मेरे सपने में भोले जी आए हैं , भोले के दर्शन को दौड़ी चली आई में आज मेरे सपने में मैया जी आई है 2. शंख बजे नींद खुली 3, आज मेरे सपने में विष्णु जी आए हैं, विष्णु के दर्शन को दौड़ी चली आई मैं आज मेरे सपने में मैया जी आई हैं 3.वीणा बजी नींद खुली, 3. आज मेरे सपने में ब्रह्मा जी आए हैं , ब्रह्मा जी के दर्शन को दौड़ी चली आई मैं आज मेरे सपने में मैया जी आई हैं 4.बंसी बजी नींद खुली 3, आज मेरे सपने में कान्हा जी आए हैं, कान्हा जी के दर्शन को दौड़ी चली आई मैं , आज मेरे सपने में मैया जी आई हैं 5. घंटी बजी नींद खुली 3, आज मेरे सपने में रामा जी आए हैं, रामा के दर्शन को दौड़ी चली आई मैं आज मेरे सपने में मैया जी आई है

तीजा भजन- Teeja Bhajan - मैया को फूलहरा सुहानो सजो रे

  मैया को फूलहरा सुहानो सजो रे, लाल पीलो हरी रो हाय हाय रे लाल पीलो हरी रो 2 मैया को फुलहरा खूब सजो रे, लाल पीलो हरी रो हाय हाय रे लाल पीलो हरी रो 2 1. फुलेरा के नीचे आज मैया विराजी, मैया को हथिया तो खूब सजो रे लाल पीलो हरी रो,, हाय हाय रे लाल पीलो 2. बाएं तरफ गौर गणपति बिराजे, मैया के लाने चौक पुरे रे लाल पीलो हरी रो हाय हाय रे लाल 3.करके श्रृंगार माई हथिया सवार भ्ई , चुनरी में हीरा मोती लाल जड़े हैं, लाल पीले हरी रे हाय हाय रे लाल पीले हरी रे 4. चावल चंदन बेल की पाती। मैया मैया को फूल कई रंग चढ़े हैं लाल पीली हरी रे हाय हाय रे लाल हाय हाय 5.धूप दीप नैवेद्य आरती ,धूप दीप नैवेद्य आरती, मैया को भोग कई रंग लगे रे, लाल पीली हरी रे हाय हाय रे लाल पीली हरी रे मैया को फुलहरा खूब सजो रे लाल पीलो हरी रो हाय हाय रे लाल पीलो हरी रो

सुदामा चरित्र- अरे देखत श्याम हंसे री (जी) सुदामा जी खे

अरे देखत श्याम हंसे री (जी) सुदामा जी खे 1.अरे फटी परधनिया टूटी पनहैया( जूते) अरे सिर के केश बढे री, जी सुदामा जी के, अरे देखत श्याम हंसे 2.अरे द्वारपालों ने जाकर बताएं , अरे कृष्णा आन मिले रे सुदामा जी के, अरे देखत श्याम हंसे जी सुदामा जी के 3.अरे चरण धोए चरणामृत लीना अरे आसन में बैठाए सुदामा जी के, अरे देख श्याम हंसे जी सुदामा जी के 4. अरे रुक्मणी पुछत कौन कहां के, अरे नैना नीर बहे री सुदामा जी के, अरे देखत श्याम हंसे रे सुदामा जी के 5.अरे बारे के ये मित्र हमारे , अरे एक ही साथ पढ़े री सुदामा जी के, अरे देखत श्याम हंसे जी सुदामा जी के 6.अरे चंद्र सखी ऐसे लाल मिलन के , अरे भारी विपत पड़ी रे सुदामा जी के,   अरे देखत श्याम हंसे जी सुदामा जी के  

सुदामा चरित्र- अरे मंदिर देख डरे जी, सुदामा जी तो

  अरे मंदिर देख डरे जी, सुदामा जी तो 1. अरे कहां गई मेरी टूटी टपरिया, (झुपड़िया) अरे ऐ तो महल खड़े रे सुदामा जी के, अरे मंदिर देख डरे 2. अरे कहां गई मेरी टूटी खटुलिया, अरे चंदन पलंग पड़े जी सुदामा जी के, अरे मंदिर देख डरे सुदामा जी तो 3.अरे कहां गई मेरी तुलसी की माला , अरे मोतिन हार टंगे जी ,सुदामा जी के अरे मंदिर देख डरे , सुदामा जी के अरे मंदिर देख डरे जी, सुदामा जी तो 4.अरे कहां गई मेरी पतिव्रता नारी , अरे यह तो पहरूआ (पहरेदा)र खड़े जी , सुदामा जी के अरे मंदिर देख, डरे सुदामा जी के अरे ... 5. अरे चंद्र सखी ऐसे लाल मिलन के , अरे पल में विपत्ति हरे जी सुदामा जी के अरे मंदिर देख डरे ,सुदामा जी के